फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ चालक-परिचालक और मेकेनिक को मिलेगा ये तोहफा

Tue, 24 Apr 2018 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के सर्वश्रेष्ठ चालक-परिचालक और मेकेनिक के लिए परिवहन मंत्री ने बड़ा एलान किया है। एचआरटीसी के सर्वश्रेष्ठ चालक-परिचालक और मेकेनिक को एक-एक लाख रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 

विज्ञापन


दूसरे पुरस्कार के रूप में पचास-पचास हजार की धनराशि मिलेगी।  यह बात वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। 

निगम ने इस वर्ष 15 जनवरी से 31 मार्च तक राजस्व में 20 करोड़ रुपये का इजाफा किया है। सोमवार को नगर परिषद मनाली के मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से पहुंचे गोविंद सिंह ने बताया कि मनाली में नए बस अड्डे के निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण संबंधी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेगा ईको पार्क

फिलहाल इसके निर्माण स्थल पर विभिन्न कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया गया है। क्लब हाउस के निकट करीब 17 करोड़ की लागत से बनने वाले ईको पार्क के लिए तीन करोड़ रुपये की किस्त मंजूर कर दी गई है।

 संभवत: 10-11 मई को मनाली में ईको टूरिज्म पर एक राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जाएगा जिसमें केंद्रीय पर्यटन मंत्री भी भाग लेंगे। उन्होंने हिडिंबा रोड को चौड़ा करने की संभावनाएं तलाशने के लिए वन मंत्री ने राजस्व अधिकारियों को अतिशीघ्र इसकी निशानदेही करने के निर्देश दिए।

कहा कि मनाली में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वह स्वयं अपनी सरकारी गाड़ी को मनाली चौक पर खड़ा नहीं करेंगे। इससे पहले नगर परिषद अध्यक्ष शबनम तनवर ने वन मंत्री का स्वागत किया।

मनोनीत पार्षदों रेवत राम, लक्ष्मीकांत, अजय शर्मा और गुरमीत सिंह ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष जोगिंद्र पाल, कार्यकारी अधिकारी महेंद्र  सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें