फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के हजारों पेंशनरों के लिए खुशखबरी, जारी हुई पेंशन

Wed, 08 Feb 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी प्रबंधन ने 5000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन रिलीज कर दी है। मंगलवार को पेंशन रिलीज करने की फाइल पर साइन हो गए हैं। बुधवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अकाउंट में पैसा आ जाएगा।
विज्ञापन


बीते महीने एचआटीसी प्रबंधन ने सितंबर और अक्तूबर माह की पेंशन एक साथ रिलीज कर दी थी। नवंबर महीने की पेंशन रिलीज करने के लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने पेंशनरों को आश्वासन दिया था। अब पेंशनरों को दिसंबर और जनवरी दो महीने की पेंशन देना शेष है।

फरवरी में इसे रिलीज करने की संभावना है। इधर, एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि समय-समय पर समिति परिवहन मंत्री से पेंशन जारी करने की मांग उठाता रही है। उन्होंने प्रबंधन से दिसंबर और जनवरी की पेंशन फरवरी महीने में ही रिलीज करने की मांग की है।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों के वित्तीय लाभ काफी समय से पेंडिंग हैं। कर्मचारियों को न तो ओवरटाइम का पैसा मिल रहा है और न ही कर्मचारियों को छुट्टियां मिल रही हैं। पांच साल का कार्यकाल पूरा करने चुके कर्मचारी नियमित नहीं हो रहे हैं।

कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ जारी करने को लेकर परिवहन निगम के एमडी से बात की गई है। जल्द ही कर्मचारियों के पुराने वित्तीय लाभ जारी कर दिए जाएंगे। अभी पेंशनरों की पेंशन रिलीज की गई है। - जीएस बाली, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें