फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी ने सैंकड़ों पैंशनरों को दिया बड़ा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने दो महीने से पेंडिंग पेंशनरों की पेंशन रिलीज कर दी है। इसके अलावा दिसंबर, 2014 तक के ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट डेढ़ सौ मामलों का भी निपटारा किया गया है। परिवहन निगम के इस फैसले से संयुक्त समन्वय समिति और पेंशनर गदागद हैं।
विज्ञापन


परिवहन निगम से करीब 3500 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनमें सैकड़ों पेंशनर ऐसे थे, जिन्हें दो महीने से पेंशन नहीं मिल रही थी। पेंशनरों की पेंशन का मामला विधानसभा में भी उछला था।

उस वक्त परिवहन निगम जीएस बाली ने पैसे न होने की बात कहकर जल्द पेंशनरों की पेंशन रिलीज करने की बात कही थी। अब परिवहन निगम ने पेंशनरों की पेंशन के साथ दिसंबर 2014 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को लीव इन कैशमेंट और ग्रेच्युटी के मामले क्लीयर कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने बीओडी में भी रखा था मामला

संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारी खमेंद्र गुप्ता और तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि हाल ही में परिवहन मंत्री जीएस वाली के साथ हुई बैठक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया था।

इसमें परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को मामले क्लीयर करने के आदेश दिए थे। अब निगम ने पेंशनरों की पेंशन और पेंशनर के मामले क्लीयर कर दिए गए हैं।

दिसंबर तक के मामले निपटाए
परिवहन निगम के एमडी आरएन बत्ता ने कहा कि पेंशनरों के दिसंबर, 2014 तक के मामलों को निपटाया गया है। पेंशन भी रिलीज कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें