फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मांगों को लेकर गरजे एचआरटीसी पेंशनर्स, जोरावर स्टेडियम तक निकाली रोष रैली

Thu, 21 Dec 2023 05:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तपोवन(धर्मशाला)

सार

पथ परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन की ओर से गुरुवार को विधानसभा शीत सत्र के तीसरे दिन तपोवन के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनरों ने जोरावर स्टेडियम तक विशाल रैली निकाली। 
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनरों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन की ओर से गुरुवार को विधानसभा शीत सत्र के तीसरे दिन तपोवन के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनरों ने जोरावर स्टेडियम तक विशाल रैली निकाली। एचआरटीसी पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एचआरटीसी पेंशनरों ने पेंशन का स्थायी समाधान, हर माह की पहली तारीख को पेंशन दिलाने, पेंशनर्स के सभी प्रकार के लाभ और लंबित एरियर का एकमुश्त भुगतान सहित 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स को बढ़ा हुआ पेंशन भत्ता देना, चिकित्सा बिलों का एकमुश्त भुगतान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष केसी चौहान ने कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें