फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो में सवा दो लाख का लग रहा तेल, कर्मचारियों का वेतन भी नहीं निकल रहा

Sun, 06 Dec 2020 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो में रोजाना सवा दो लाख का डीजल लग रहा है, जबकि कमाई महज चार लाख हो रही है। डिपो में पांच सौ कर्मचारियों का वेतन भी नहीं निकल रहा है। यही कारण है कि पहले की तरह इस माह भी अभी कर्मचारियों को वेतन की अदायगी नहीं हुई है। निगम रोजाना बसों को सैनिटाइज भी करवा रहा है। एक बस को सैनिटाइज करने में औसतन 15 रुपये खर्च आ रहा है।

विज्ञापन


हमीरपुर डिपो में कुल 155 बसें हैं। इनमें रोजाना करीब 60 बसें रूटों पर दौड़ रही हैं। ऐसे में जो भी बस बाहर से एचआरटीसी की वर्कशॉप में आती है, उसे वहीं सैनिटाइज किया जा रहा है। एक बस दिन में चार बार विभिन्न रूटों पर जाती है तो उसे दिन में चार बार सैनिटाइज किया जा रहा है। अंतरराज्यीय रूटों पर जाने वाली बसों को भी पहले और आने के बाद सैनिटाइज किया जा रहा है।

निगम प्रबंधन के हमीरपुर डिपो को पूर्व में पांच से छह लाख रोजाना कमाई हो रही थी, लेकिन 25 नवंबर के बाद दिल्ली आदि रूटों पर बसें बंद होने से कमाई कम हो गई है। वर्तमान में साढ़े तीन से चार लाख ही इनकम हो रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि जो भी बस रूट पर जाती है, उसे रोजाना सैनिटाइज किया जाता है। रविवार को बसें कम होने के कारण आय भी कम हो रही है। सबसे ज्यादा नुकसान लोकल रूटों पर हो रहा है। सवारियां न मिलने से डीजल का खर्च पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें