फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बसों को नहीं मिल रहीं सवारियां, बंद होंगे 70 रूट

Fri, 30 Oct 2020 02:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल के बीच लोगों के लिए शुरू की गईं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों को मुसाफिर नहीं मिल रहे हैं। कई रूटों पर ये बसें खाली दौड़ रही हैं। आय होना तो दूर, डीजल के पैसे निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में करीब 70 रूटों को बंद करने की तैयारी है।  लोगों की मांग के बाद ही इन रूटों को बहाल किया गया था लेकिन अब सवारियां नहीं मिल रही हैं। इन रूटों से निगम की 30 फीसदी तक भी आय नहीं हो रही।

विज्ञापन


लिहाजा, एक-एक करके इन रूटों पर बसें भेजना बंद कर दी जाएंगी। हिमाचल में परिवहन निगम के बेड़े में 3100 बसें हैं जबकि रूटों की संख्या 2900 है। इनमें से 1800 रूटों पर परिवहन निगम की बसें दौड़ रही हैं। निगम का मानना है कि लांग रूटों पर परिवहन निगम की बसों के लिए सवारियां मिल रही हैं। 30 से 35 किलोमीटर वाले रूटों पर सवारियां नहीं मिल रही हैं। छुट्टी वाले दिन तो ये बसें खाली दौड़ती हैं। 

बाहरी राज्यों के रूटों पर 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी 
बाहरी राज्यों और नाइट रूटों पर चल रही बसों से निगम को ठीक आय हो रही है। इन दिनों बसों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी है। प्रदेश के नाइट रूटों वाली बसों में भी सवारियां ठीक हैं। प्रदेश सरकार दिल्ली के लिए भी बसें चलाना चाहती है, लेकिन केजरीवाल सरकार फिलहाल बसें भेजने को मना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें