फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-काजा रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा नौ महीने बाद बहाल

Wed, 24 Jul 2019 06:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग(लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
मनाली-काजा बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीते साल बर्फबारी के कारण बंद हुई एचआरटीसी केलांग डिपू की मनाली-काजा रूट पर बस सेवा करीब नौ महीने बाद बहाल हो गई है। निगम ने पिछले दिनों ही इस रूट पर बस सेवा शुरू करने की पहल की थी लेकिन छतड़ू से आगे सड़क खराब होने से बस सेवा बहाल नहीं हो सकी।

विज्ञापन


अब बुधवार से 250 किमी लंबे इस रूट पर बस सेवा शुरू हो गई है। निगम के आरएम मंगल चंद मनेपा ने बताया कि मंगलवार को मार्ग का निरीक्षण किया गया था।

जिन प्वाइंट पर सड़क खराब थी, उसे बीआरओ के सहयोग से ठीक कर दिया गया है। मनेपा ने बताया कि मिनी लेह के नाम से विख्यात स्पीति घाटी पहुंचने के लिए सैलानियों को भी अब बस सुविधा मिलेगी।

एक बस सुबह चार बजे कुल्लू से काजा और एक बस काजा से इसी वक्त पर कुल्लू की तरफ चलेगी। उल्लेखनीय है कि यह मार्ग पिछले साल बर्फबारी के कारण अक्तूबर माह में बंद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें