फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस, खाई में गिरने से बाल-बाल बची

Wed, 04 Dec 2024 10:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

चौहारघाटी की बरोट सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दाैरान  बस में 30 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
अनिंयत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे चौहारघाटी की बरोट सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दाैरान  बस में 30 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार पांच किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे माैजूद बिजली के लोहे के खंभे से टकरा गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस 300 फुट गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


बस में सवार यात्रियों में विनोद कुमार, भगत राम ने बताया कि बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे।  उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है।  हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें