फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक की मौत 8 घायल

Sun, 21 Dec 2014 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिला के पुलिस थाना सदर के तहत मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिंदरावणी के समीप ट्रक और एचआरटीसी सेमी डिलक्स बस की भिड़त में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। परिचालक सहित सात लोग घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार देर रात्रि करीब 10 बजे की है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक नेरचौक से औट की तरफ जा रहे ट्रक ने शिमला जा रही एचआरटीसी की सेमी डिलक्स बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बस चालक भौर निवासी हरी राम को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


जिसे प्राथमिक उपचार के लिए जोनल अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे शुक्रवार रात्रि को ही पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन चालक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ट्रक चालक पीजीआई रेफर किया

वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक नागराज निवासी कांगू को जोनल अस्पताल में उपचार के बाद शनिवार को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बस कंडक्टर चमारू राम निवासी सरकाघाट और शंभू राणा निवासी कुल्लू को चोटें आई हैं।

बस में सवार अन्य पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वह दुर्घटना के बाद मौके से चले गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सदर पुलिस थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है। घटना में घायल तीन लोगों की पहचान हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें