फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Shimla: शिमला में एचआरटीसी की बस खाई में गिरी, युवक की मौत, 20 घायल

Wed, 27 Jul 2022 11:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी शिमला से 10 किलोमीटर पीछे हीरानगर में बुधवार 2:30 बजे ट्रक की टक्कर से सरकारी बस सड़क से पलटे खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
शिमला में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 10 किलोमीटर पीछे हीरानगर में बुधवार 2:30 बजे ट्रक की टक्कर से सरकारी बस सड़क से पलटे खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में चालक-परिचालक समेत 25 यात्री सवार थे। यह बस (एचपी-94-0379) कांगड़ा जिले के नगरोटा से शिमला आ रही थी। हादसे के बाद दो यात्री बस के नीचे फंस गए थे। इन्हें पुलिस और एसडीआरएफ के साथ स्थानीय लोगों ने तीन घंटे के बाद बस के नीचे से निकाला। इनमें से एक युवक आकाश (23) पुत्र नरेश कुमार निवासी पंडविन जिला हमीरपुर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरे व्यक्ति अमित विश्वकर्मा (सोलन के दाड़लाघाट में कार्यरत) को बचा लिया गया। 

विज्ञापन





घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया है। बस के परिचालक सुधीर कुमार ने बताया कि हीरानगर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकलते हुए खाई में जा गिरी। बस सुबह 6:00 बजे नगरोटा से शिमला के लिए रवाना हुई थी। 3:10 पर इस बस को शिमला से वापस नगरोटा लौटना था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को आईजीएमसी पहुंचाया। बारिश के कारण राहत कार्य में समस्या पेश आई।

पुलिस और एसडीआरएफ के साथ स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में सहयोग किया। उधर, एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि 2 नवंबर 2017 में पंजीकृत हुई इस बस की फिटनेस 20 अक्तूबर 2023 तक थी। अब तक बस 5,01,421 किलोमीटर चल चुकी थी। हादसे के बाद निगम के अधिकारियों को घटनास्थल और आईजीएमसी भेज दिया गया था। पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ. मोनिका भुटुंगरू ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, अन्य सभी घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल 22 लोग आईजीएमसी पहुंचे उपचार के लिए

 हीरानगर के पास हुए इस हादसे में घायल 22 मरीज इलाज के लिए आईजीएमसी आए है। इनमें रत्न चंद (34) पुत्र तुलसीराम, जिला सोलन, ललित कुमार (23) सुपुत्र रत्नचंद, जिला सोलन, हिताशी (6) पुत्री मुकेश, जिला सोलन, रेखा देवी (30) पत्नी मुकेश, जिला सोलन, यशमीत (9) पुत्र मुकेश, जिला सोलन, मनीपाल सिंह (42) पुत्र रामसिंह, जिला बिलासपुर, अमित विश्वकर्मा (24) सुपुत्र अरविंद विश्वकर्मा, जिला सोलन, सुधीर (28) पुत्र सुरजीत कुमार, जिला कांगड़ा, कमलेश चंद (62) पुत्र शंकरलाल, जिला सोलन, पवन कुमार (52) पुत्र परसराम, जिला शिमला, परीक्षा (11) सुपुत्री नवीन, जिला बिलासपुर, सुरेश कुमार (59) पुत्र बेलीराम, जिला मंडी, शोभा राम (84) पुत्र साजू राम, जिला बिलासपुर, निशा (39), पत्नी नवीन, जिला बिलासपुर, फूलन देवी (80) पत्नी शोभाराम, जिला बिलासपुर, तनवी (13) सुपुत्री नवीन, जिला बिलासपुर, प्रकाशचंद (40) पुत्र ब्रजलाल, जिला मंडी, ज्योति (24) पुत्री राजकुमार, जिला हमीरपुर, जोग्रेंद्र पाल (61) पुत्र लालमन जिला बिलासपुर, करनैल सिंह (48) पुत्र शोभाराम जिला बिलासपुर, समक्ष (12) पुत्र अरुण शर्मा, जिला हमीरपुर, सुषमा देवी (38) पत्नी अरुण शर्मा, जिला हमीरपुर का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। जबकि जिला हमीरपुर के आकाश की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें