फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मियों पर बरसा पैसा, जनता के लिए भी कई तोहफे

Thu, 07 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने चुनावी वर्ष में एचआरटीसी कर्मचारियों को 5 फीसदी डीए जारी कर दिया है। कर्मचारियों को यह डीए 1 जनवरी 2016 से देय होगा। अगस्त का डीए सितंबर महीने की तनख्वाह में जुड़कर आएगा जबकि अन्य डीए का पैसा कर्मचारियों के जीपीएफ में जाएगा। 
विज्ञापन


निगम के इस फैसले से 7092 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही निगम ने 5 हजार पेंशनरों को भी 6 फीसदी डीए देने की घोषणा की है। एक जनवरी 2018 को इसकी बकाया राशि का भुगतान होगा। पेंशनरों का डीए जुलाई 2015 से देय था। 

परिवहन निगम की बुधवार को आयोजित बीओडी की बैठक में ये फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री जीएस बाली ने की। परिवहन मंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि कर्मचारियों के राजधानी भत्ते में भी 75 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन


पहले कर्मचारियों को 275 रुपये भत्ते मिलता था अब उन्हें 400 रुपये राजधानी भत्ता मिलेगा। कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिल के भुगतान, अवकाश भुगतान, ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किया है। 

इसी सप्ताह कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कर्मचारियों के वर्दी भत्ते को 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये और वाशिंग भत्ता 30 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये किया है। 

परिवहन निगम में कौशल विकास निगम के तहत सेवाएं दे रहे प्रशिक्षु कंडक्टर को अब 15 के बजाए 25 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से राशि जारी होगी। इसके अलावा परिवहन निगम ने प्रशिक्षु कंडक्टर के लिए पॉलिसी बनाने का निर्णय लिया है। 

यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट ने परिवहन निगम को पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही निगम पॉलिसी तैयार कर हाईकोर्ट में पेश करेगा। इन प्रशिक्षु कंडक्टरों को 70 रुपये प्रति रात्रि मिलेंगे। 

अभी यह सुविधा एचआरटीसी के नियमित कंडक्टरों और ड्राइवरों को दी जा रही थी। अब उन प्रशिक्षु कंडक्टरों को भी यह राहत दी गई है। बाली ने कहा कि निगम के बेड़े में 325 नई बसें जुड़नी शुरू हो गई हैं। 25 बसें नालागढ़ पहुंच गई हैं। निगम की ओर से चालक को 750 रुपये स्पेशल अलाउंस मिलेगा। परिवहन निगम अब निगम की बसों में साफ जल उपलब्ध कराएगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बुधवार को इसका शुभारंभ किया
विज्ञापन

हिमाचल में चलेंगी टैक्सियां, 57 रूटों पर 1 रुपये बस किराया

परिवहन निगम ने हिमाचल के शहरों में 22 टैक्सियां चलाने का फैसला लिया है। यह टैक्सी शिमला, धर्मशाला और अन्य शहरों में चलाई जाएगी। एचआरटीसी टैक्सी का चालक स्वयं सवारियों के टिकट काटेगा। 

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि निगम के बेड़े में 50 सेवन सीटर बसें जुड़ रही हैं। इन बसों को शहरों में चलाया जाना है। इसके अलावा परिवहन निगम 16 नई लग्जरी बसें खरीदने जा रहा है।

हिमाचल के 57 रूटों पर परिवहन निगम 1 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बसें चलाएगा। परिवहन निगम जल्द ही इन रूटों को फाइनल करेगा। हिमाचल के 40 रूटों पर परिवहन निगम सुपर लग्जरी बसें चलाने जा रहा है। इन लग्जरी बसों में सवारियों से साधारण बसों की तरह किराया वसूल किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें