केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 20 अक्तूबर को शिमला में होंगी। वे भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी के गोल्डन ईयर सेलीब्रेशन कार्यक्रम में भाग लेंगी। इनके साथ गीतकार-लेखक और निर्माता-निर्देशक गुलजार भी आएंगे। संस्थान की चेयरपर्सन प्रोफेसर चंद्रकला पाडिया भी मौजूद होंगी।
स्मृति ईरानी गोल्डन ईयर सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आगाज करेंगी। इसके अलावा गुलजार यहां टैगोर सेंटर में सालाना टैगोर मेमोरियल लेक्चर देंगे। गौरतलब है कि ब्रिटिशकाल में बनी वायसराय रीगल इमारत को आजादी के बाद पहले राष्ट्रपति निवास में बदला था। वर्ष 1965 में सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने इसे भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में रूपांतरित किया। इसी उपलक्ष्य में 20 अक्टूबर से गोल्डन ईयर सेलीब्रेशन कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। यह साल भर चलेंगे।