फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू महिला टीम ने सीखे टेबल टेनिस के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार को नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस चैंपियनशिप महिला कैंप शुरू हुआ। 15 दिसंबर तक चलने वाले इस कैंप में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता से चयनित एचपीयू की महिला टीम की प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। इसमें उर्वशी शर्मा, भाग्य गुलेरिया, रिद्धिमा, अंजलि और अंशिका शामिल हैं। इंदिरा गांधी खेल परिसर के एनआईएस कोच अभय लखनपाल खिलाड़ियों को टेबल टेनिस की बारीकियां सीखा रहे हैं। इनके मुकाबले चितकारा विश्वविद्यालय राजपूरा में 17 से 21 दिसंबर तक होंगे। इससे पहले खेल परिसर में पुरुषों की टीम के लिए कैंप लगाया गया था। पुरुषों टीम के मुकाबले 12 से 16 दिसंबर तक पंजाब स्थित चितकारा विश्वविद्यालय राजपूरा में होंगे। पुरुषों की टीम खेल परिसर से मुकाबले के लिए बुधवार को रवाना हो गई है। इस टीम में आर्यन कौंडल, जतिन वर्मा, वर्धन शर्मा, सक्षम और साहिल शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें