फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: यूजी में प्रवेश की तिथि बढ़ना तय, एचपीयू कल लेगा फैसला

Tue, 19 Jul 2022 10:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचपीयू के कुलसचिव बलवान चंद ने कहा कि कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने पर फैसला ले लिया जाएगा और कॉलेजों को इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में यूजी में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ना तय है। एचपीयू इस पर बुधवार को फैसला लेगा। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक ने विश्वविद्यालय को प्रवेश की तिथि बढ़ाने का निर्णय लेने के लिए पत्र लिखा है। इससे जाहिर है कि अंतिम फैसला विवि ही लेगा। 

विज्ञापन

विवि के कुलसचिव बलवान चंद ने कहा कि इस पर समय से निर्णय ले लिया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से यूजी के प्रथम वर्ष में नए विद्यार्थियों को प्रवेश लेने और यूजी के द्वितीय, तृतीय वर्ष में रोलऑन आधार पर प्रवेश की तिथि 20 जुलाई है। अभी तक कॉलेजों में प्रथम वर्ष में सिर्फ एचपीयू बोर्ड की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में पास विद्यार्थी ही यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर पाए हैं। 
 

सीबीएसई और सीआईएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम आना बाकी है। ऐसे में यूजी की प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ना तय है। सीबीएसई का बारहवीं कक्षा का परिणाम जुलाई अंत तक आना संभावित है। ऐसे में विश्वविद्यालय को इन परिणामों के आने का इंतजार करना होगा, और इन विद्यार्थियों को कॉलेजों में यूजी कोर्स में प्रवेश को पर्याप्त समय देना ही पड़ेगा। 

विज्ञापन

 

कुलसचिव बलवान चंद ने कहा कि कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने पर फैसला ले लिया जाएगा और कॉलेजों को इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी। यूजीसी ने विशेष तौर पर सीबीएसई के बारहवीं के नतीजों के घोषित न होने पर यूजी में प्रवेश की तिथि और समय सीमा बढ़ाने को लेकर सभी विश्वविद्यालयों को हिदायत जारी की है। 

द्वितीय और तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने नहीं ली रोल ऑन एडमिशन 
बारहवीं के सभी बोर्ड के नतीजे न आने से यूजी के द्वितीय और तृतीय वर्ष में पहुंचे सभी विद्यार्थियों ने अभी तक रोलऑन एडमिशन नहीं ली है। विद्यार्थियों को पता है कि प्रवेश की तिथि बढ़ना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें