फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब है क्लर्क भर्ती के लिए टाइप टेस्ट

Sun, 27 Jul 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय में अनुबंध आधार पर लिपिकों की भर्ती के लिए तीन अगस्त को टाइप टेस्ट होगा। टेस्ट सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा ने कहा कि टेस्ट के लिए विवि परिसर में चार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें इक्डोल, कंप्यूटर विभाग, यूआईआईटी और अकादमिक स्टाफ कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन


एचपीयू में लिपिकों के 43 पद भरने को नौ मार्च को छंटनी परीक्षा हुई थी। इसी माह इसका परिणाम घोषित हुआ था।

टाइप टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची रोलनंबर के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रतिभागियों को अपना पहचान पत्र साथ लाना होगा।

पहचान पत्र न होने की सूरत में उम्मीदवार को टाइप टेस्ट में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष (0177) 2833510, 2833502, 2633406 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें