शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) शिमला में चल रहे डायमंड जुबली सप्ताह के तहत बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अंग्रेजी विभाग के 56 विद्यार्थियों ने पुस्तक मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों के साथ विभाग के सभी शिक्षक भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की साहित्यिक कृतियों, शोध पुस्तकों, संदर्भ ग्रंथों और अकादमिक प्रकाशनों का अवलोकन किया। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों की पुस्तकों से विद्यार्थियों को अध्ययन और शोध के नए अवसरों की जानकारी मिली। संस्थान में कलाकार निशा जायसवाल की कला प्रदर्शनी भारतीय रूप, अभिव्यक्ति और चेतना भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पुस्तक मेला और कला प्रदर्शनी 15 अक्तूबर तक सुबह 11 से शाम सात बजे तक जारी रहेंगे। संवाद