फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: इस माह पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं कराएगा एचपीयू, 30 केंद्र बनाए

Wed, 01 Nov 2023 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं इसी माह करवाएगा। विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं के लिए 30 परीक्षा केंद्र प्रदेश में बनाए हैं। हालांकि, पीजी परीक्षाओं के लिए विवि ने चंबा और कांगड़ा जिले के कॉलेजों के लिए अभी परीक्षा केंद्रों पर निर्णय नहीं लिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं इसी माह करवाएगा। विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं के लिए 30 परीक्षा केंद्र प्रदेश में बनाए हैं। हालांकि, पीजी परीक्षाओं के लिए विवि ने चंबा और कांगड़ा जिले के कॉलेजों के लिए अभी परीक्षा केंद्रों पर निर्णय नहीं लिया है। इन जिलों के कॉलेजों की एचपीयू से संबद्धता लेने की प्रक्रिया पूरा होने के बाद परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। विवि ने स्पष्ट किया कि इक्डोल के जनवरी बैच के पीजी परीक्षार्थियों के लिए वहीं पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे, जहां सभी सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


अलग से कोई केंद्र स्थापित नहीं किया जाएगा। विवि जिला शिमला में एचपीयू कैंपस में परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर रोलनंबर जारी करने की प्रक्रिया के समय में निर्णय लेगा। उसी में साफ होगा कि परिसर में कितने केंद्र स्थापित किए जाएंगे। एचपीयू और एसपीयू की परिधि के पुन: तय किए जाने के बाद नवंबर में पहली बार पीजी की परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। एचपीयू ने चंबा और कांगड़ा के कॉलेजों को संबद्धता लेने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है।

पिछली परीक्षाओं के परिणाम आए नहीं, अगले की तैयारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पीजी की अगस्त में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम अब तक घोषित नहीं कर पाया है। जबकि इस महीने पीजी के अगले सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाने की तैयारी भी कर ली है। पिछला परिणाम न आने के कारण प्रदेश के सैकड़ों ऐसे छात्र हैं, जो लंबे अंतराल के बाद पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। पीजीटी के लिए आवेदन करने को परीक्षा परिणाम की आवश्यकता होती है। इसी माह 13 नवंबर को इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। यदि विवि परीक्षा परिणाम तब तक घोषित नहीं कर पाया, तो बहुत से छात्र आवेदन नहीं कर पाएंगे। ऐसे में भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ सकती है। यही नहीं, बीएड के अंतिम सेमेस्टर के परिणाम का भी प्रशिक्षुओं को बेसब्री से इंतजार है। अंतिम सेमेस्टर का परिणाम आने पर ही एचपीयू एमएड की प्रवेश मेरिट लिस्ट जारी कर पाएगा। एसएफआई की विवि इकाई के सचिव सन्नी सिक्टा ने कहा कि पीजी की सेमेस्टर परीक्षा और बीएड के नतीजे न आने से छात्र परेशान हैं। पीजी के छात्र पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें