फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला : विशेष मौके की यूजी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से होंगी शुरू

Fri, 02 May 2025 10:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि डेटशीट जारी होने के बाद अब परीक्षार्थी ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के शैक्षणिक सत्र 2013 से 2017 तक के विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार और डिग्री पूरी करने के लिए दिए परीक्षा के विशेष अवसर की सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षा का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। 6 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं के पूर्व में जारी संभावित शेड्यूल को लेकर 28 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थीं। इस पर विचार करने के बाद विवि ने परीक्षा का फाइनल शेड्यूल जारी कर इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि डेटशीट जारी होने के बाद अब परीक्षार्थी ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड किसी को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शिमला के राजीव गांधी महाविद्यालय और धर्मशाला डिग्री कॉलेज में बनाए परीक्षाओं के केंद्रों को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि रूसा सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम के तहत संचालित की जा रही इन बैच की डिग्री के जिन छात्रों के परीक्षा रोलनंबर जनरेट नहीं हुए है, वे सुनिश्चित करें कि उन्होंने तय फीस चालान के माध्यम से जमा करवाई है या नहीं। चालान का रैफरेंस नंबर छात्र को भरे गए परीक्षा फार्म में लिखना होगा। उसके बाद ही छात्र का रोल नंबर जारी हो पाएगा । किसी भी तरह की समस्या पेश आने पर छात्र विवि की संबंधित परीक्षा शाखा में कार्यदिवस पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें