फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: बीएड की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा के लिए रोलनंबर जारी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 27 Feb 2025 11:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विवि (एचपीयू) ने बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए रोलनंबर जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विवि (एचपीयू) ने बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए रोलनंबर जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही विवि ने परीक्षा सही ढंग से संचालित करने के लिए सभी तरह के इंतजाम लगभग पूरे कर दिए हैं। प्रशिक्षु अपने रोलनंबर वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपनी आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। विवि के मुताबिक, परीक्षा केंद्र में रोलनंबर दिखाना अनिवार्य रहेगा। 10 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं में एचपीयू के अपने संस्थानों के अलावा संबद्ध निजी कॉलेजों के 19 हजार से अधिक प्रशिक्षु बैठेंगे। एचपीयू से संबद्ध पांच बीएड कॉलेजों ने अपने परिसर में परीक्षा केंद्र स्थापित करने के लिए अपनी न तो सहमति दी और न ही आवेदन किया है।

विज्ञापन


ये कॉलेज शिमला और आसपास के ही हैं। ऐसे में अब इन सभी कॉलेजों के प्रशिक्षुओं को आरकेएमवी में परीक्षा देनी होगी। एचपीयू ने प्रशिक्षुओं की सुविधा के लिए संबंधित कॉलेजों में ही परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया था, इसके बावजूद शहर के इन कॉलेजों ने अपने यहां पर परीक्षा केंद्र स्थापित करने में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं दिखाई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि चार से पांच कॉलेजों के प्रशिक्षुओं के लिए इस बार अलग से सरकारी कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, लेकिन अगले सत्र से केंद्र बनाने की अनिवार्यता लागू की जा सकती है। इस पर विचार कर रहे हैं, ताकि प्रशिक्षुओं को परीक्षा देने के लिए दूसरे कॉलेजों में न भटकना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें