फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला ने जारी की बीएड में प्रवेश को मेरिट

Wed, 19 Jun 2019 09:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर मेरिट सूची जारी कर दी है। इसे गुरुवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


बीएड की यह प्रवेश प्रक्रिया दो सरकारी सहित प्रदेश के 75 विवि से संबद्ध बीएड संस्थानों की करीब साढ़े आठ हजार सीटों के लिए चलाई जा रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि मेरिट वीरवार को विवि की साइट पर उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद बीएड काउंसलिंग का शेडयूल जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल टेट के एडमिट कार्ड जारी

 स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 23 जून को होने वाली टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल की शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजे हैं।

अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टीजीटी आट्स टेक की परीक्षा 23 जून को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक और टीजीटी मेडिकल टेट की परीक्षा सायं दो से साढ़े चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें