फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: विद्यार्थियों को यूजी की अधूरी डिग्री पूरी करने का मौका, शोध जमा करवाने के लिए बढ़ाई तिथि

Thu, 24 Mar 2022 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस (रूसा) में 2013 से 2015 के बैच के यूजी डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री के विद्यार्थियों को अधूरी डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका दिया है। इसके लिए पांच हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस (रूसा) में 2013 से 2015 के बैच के यूजी डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री के विद्यार्थियों को अधूरी डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका दिया है। इसके लिए पांच हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस चुकानी होगी। इस विशेष मौके में पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर, दिसंबर माह में होंगी। दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2023 में होंगी। विवि के कुलसचिव ने विशेष मौके को लेकर अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन


शोध जमा करवाने के लिए 30 जून तक बढ़ी तिथि
वहीं, हिमाचल प्रदेश विवि ने यूजीसी सचिव की ओर से दिसंबर माह में जारी आदेशों के अनुसार एलएलएम, एम टेक, पीएचडी छात्रों के लिए रिसर्च वर्क, डेजेटेशन और थिसिज जमा करवाने की समय सीमा को 30 जून तक बढ़ा दिया है। 21 फरवरी को विवि कार्यकारिणी परिषद की बैठक में यूजीसी के आदेशों में दी गई मंजूरी के बाद समय सीमा को बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे विवि के हजारों शोधार्थियों को राहत मिली है। कोरोना के कारण बंद रहे विश्वविद्यालय और विभागों के कारण शोधार्थी अपने शोध कार्य को तय समय सीमा में पूरा नहीं कर पाए। अब विभागों के खुल जाने के बाद शोधार्थियों को तीस जून तक रिसर्च वर्क पूरा कर जमा करवाना होगा। बढ़ाई गई समय सीमा में शोधार्थियों को किसी तरह की एक्सटेंशन फीस नहीं देनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें