फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: पीजी प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवदेन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Wed, 04 May 2022 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. चंदेल ने कहा कि यूजी फाइनल ईयर की इन दिनों चल रही परीक्षाओं के चलते बहुत से छात्र पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन करने को समय नहीं निकाल पाए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री के प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्स के लिए ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि को 14 मई तक बढ़ा दिया गया है। दो दिन पूर्व विवि ने आवेदन की अंतिम तिथि को नौ मई तक बढ़ाया था। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. चंदेल ने कहा कि यूजी फाइनल ईयर की इन दिनों चल रही परीक्षाओं के चलते बहुत से छात्र पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन करने को समय नहीं निकाल पाए हैं। विद्यार्थियों की ओर से लगातार आवेदन की तिथि को बढ़ाने की आ रही मांग को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को 9 मई से बढ़ाकर 14 मई कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें