फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला ने बदला बीएड परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई तिथि

Sat, 03 Oct 2020 04:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय ने बीएड डिग्री कोर्स की अक्तूबर में होने वाली परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने अधिसूचना के साथ नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। सात अक्तूबर से प्रदेश के अधिकतर बीएड कॉलेजों में स्थापित परीक्षा केंद्रों में प्रशिक्षु रेगुलर कोर्स में दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


आईसीडीईओएल (इक्डोल) से बीएड करने वाले प्रशिक्षु पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि यूजीसी नेट और कमीशन की परीक्षाओं के बीएड की परीक्षाओं के साथ क्लैश होने के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट से संशोधित शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

अब संस्कृत कॉलेज सोलन में होगी परीक्षा
 विवि ने बीएड की परीक्षा देने वाले 300 परीक्षार्थियों के लिए सोलन डिग्री कॉलेज में बनाए परीक्षा केंद्र को बदल दिया है। अब बीएड की परीक्षा के लिए संस्कृत कॉलेज सोलन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसको लेकर वेबसाइट के माध्यम से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें