फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह के अंतिम सप्ताह में होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Sat, 05 Sep 2020 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस माह के अंतिम सप्ताह परीक्षा आयोजित की जाएगी। नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) के बाद कभी भी परीक्षा की तिथि तय की जा सकती है। नेट की परीक्षाएं 16 से 25 सितंबर तक होंगी। कोरोना संकटकाल में परीक्षा के लिए उम्मीद से कहीं अधिक 17 हजार से अधिक आवेदनों से विश्वविद्यालय प्रशासन को अधिक परीक्षा केंद्र बनाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


यह परीक्षा कोरोना के कारण करीब डेढ़ माह देरी से होनी है, इसलिए प्रवेश परीक्षा शाखा करीब आठ हजार बीएड प्रशिक्षुओं की सीटें भरने की प्रक्रिया समय से पूरी करना चाहती है।  12 सितंबर तक चलने वाली स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के चलते बीएड प्रवेश परीक्षा करवाना संभव नहीं था। यही यूजी छात्र बीएड प्रवेश परीक्षा में बैठने थे। प्रवेश परीक्षा शाखा ने जिलावार आए कुल आवेदनों के आधार पर छात्रों की सुविधा का ख्याल रखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या के साथ अन्य इंतजामों का खाका तैयार कर लिया है।

अब प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित की जानी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि करीब 17 हजार से अधिक आवेदनों को देखते हुए प्रवेश परीक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र और आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेट की परीक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए जल्द तिथि तय कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें