प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र-2023-24 में मेरिट आधारित पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई थी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने तिथि बढ़ाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। पहले रह गए छात्र अब 19 जून तक विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इन कोर्स के लिए कर सकेंगे आवेदन
एमए एजुकेशन आर्कियोलॉजी एनिशिएंट हिस्ट्री, पापुलेशन स्टडीज, डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, तबला, मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस, बेचलर लाइब्रेरी साइंस, एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाॅरेंसिक साइंस कोर्स के लिए 19 तक आवेदन किया जा सकेगा।
वहीं, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स में डिप्लोमा इन योग, पीजी डिप्लोमा महिला विकास अध्ययन, गाइडेंस एंड काउंसलिंग, पापुलेशन स्टडीज, ट्राइबल स्टडीज, एडल्ट एजुकेशन, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा इन फ्रैंच, जर्मन, रश्यिन, भेटी आदि के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं।
बीए एलएलबी (ऑनर्स) की सेमेस्टर परीक्षाएं 24 से
प्रदेश विश्वविद्यालय ने डिग्री कोर्स संस्थान एवालॉज सहित अन्य विधि संस्थानों के लिए बीए एलएलबी (ऑनर्स) के दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 24 जून से शुरू होंगी, जो 28 जुलाई तक चलेंगी। परीक्षाएं ओल्ड और न्यू सिलेबस दोनों की होगी। परीक्षा शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इसे छात्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं।