शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने अर्की में हुए भीषण अग्निकांड पीड़ितों की आर्थिक सहायता के लिए डुमैहर (अर्की) में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। एचपीयू कर्मचारी क्रिकेट टीम ने विजेता ट्रॉफी मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह को भेंट की। प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) कुनिहार द्वारा किया गया जिसमें 15 विभागीय टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच एचपीयू कर्मचारी टीम और जल शक्ति विभाग के बीच खेला गया जिसमें विश्वविद्यालय की टीम ने जीत हासिल की। इससे प्राप्त पचास हजार रुपये अग्नि पीड़ित नेपाली मूल के परिवार को भेंट की गई। संवाद