फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू: पहले और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में बदलाव

Sat, 12 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री की इन दिनों चल रही सेमेस्टर अंत परीक्षाओं की पूर्व घोषित डेटशीट में बदलाव किया है। इसमें पहले और पांचवें सेमेस्टर की तीन विषयों की तिथि में बदलाव किया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि किन्हीं कारणों से तिथि को बदला गया है।
विज्ञापन


पूर्व में बीए बीएससी और बी कॉम की टूरिज्म मेजर सब्जेक्ट टाइटल टूरिज्म  बिजनेस की जो परीक्षा में पूर्व में बारह नवंबर को सुबह के सत्र में तय थी, उसे बदल कर तीन दिसंबर दोपहर बाद के सत्र में तय किया गया है। वहीं बीए बीएससी और बी कॉम पांचवें सेेमेस्टर की डांस  मेजर विषय टाइटल नॉलेज ऑफ अभिनय दर्पण तकी परीक्षा बारह नवंबर दोपहर बाद के सत्र के स्थान पर अब तीन दिसंबर को दोपहर बाद के सत्र में होगी।

कंप्यूटर साइंस विषय मेजर की सब्जेक्ट टाइटल ऑपरेटिंग सिस्टम की परीक्षा 21 नवंबर दोपहर बाद के सत्र के स्थान पर अब पांच दिसंबर को सुबह नौ से बारह बजे के सत्र में होगी। साइकोलॉजी सबजेक्ट की सब्जेक्ट टाइटल साइकोलॉजी आफ  पर्सनेलिटी की पूर्व निर्धारित 28 नवंबर के दोपहर बाद के सत्र से बदल कर तीन दिसंबर को सुबह के नौ से बाहर बजे के सत्र में तय की गई है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि शेष परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें