विवि पारस्परिक साझेदारी के आधार पर 50 शोध परियोजनाएं वितरित करेगा। इस वर्ष गेट के तहत 200 घंटों के लिए सभी पात्र बीटेक के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2019-20 से पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विषय शुरू करने पर भी मुहर लगाई बीओजी ने इंजीनियरिंग प्रोग्राम अंडर ग्रेज्यूट और पोस्ट ग्रैज्युट, फार्मेसी प्रोग्राम, आर्किटेक्चर, एमबीए, एमसीए, बीसीए, योग और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा को अनुमोदित किया। शैक्षणिक परिषद की 19 जून को हुई बैठक में अनुमोदित सभी मदों, वित्त समिति की 17वीं बैठक में की सिफारिशों को मंजूरी दी।
स्टैंडिंग काउंसिल का मानदेय प्रदेश विवि की तर्ज पर करने का निर्णय लिया। सरकार और विवि के बीच संपर्क बढ़ाने को समन्वयक निश्चित मानदेय के आधार पर रखने का निर्णय लिया गया। विवि की अकादमिक परिषद ने ऑफ कैंपस शोध केंद्र के स्थान पर प्रदेश तकनीकी विवि शोध केंद्र शुरू करने का अनुमोदन किया। टेक्यूप कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों एवं समितियों की सिफारिशों को अनुमोदित किया। तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम के अंतर्गत 7 करोड़, ईआरपी, डाटा सेंटर एवं वेब स्टूडियो पर खर्च किए जाएंगे। सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।