फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: इस टेस्ट के आधार पर नहीं मिलेगा आर्किटेक्चर में दाखिला

Mon, 17 Jul 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग कॉलेज को नेशनल काउंसिल से मान्यता मिल गई है। अब तकनीकी विवि जल्द ही आर्किटेक्चर कॉलेज में दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन


राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू होगी। नेशनल काउंसिल ने  आर्किटेक्चर की 40 सीटों के लिए दाखिले को मंजूरी दी है। लेकिन आर्किटेक्चर में दाखिले हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेस टेस्ट (एचपीसीईटी-2017) के आधार पर नहीं मिलेंगे।

इसके लिए अभ्यर्थी का नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस स्टडी द्वारा लिए गए नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर परीक्षा (नाटा) को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके साथ ही जेईई भाग दो परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए पात्र होंगे। लेकिन एचपीसीईटी से कोई भी सीट नहीं भरी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले 50-50 के अनुपात में जेईई और एचपीसीईटी के आधार पर होते हैं। वहीं फार्मेसी और मैनेजमेंट कॉलेजों में भी दाखिले एचपीसीईटी परीक्षा के आधार पर होते हैं। जबकि, आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग कॉलेज में एचपीसीईटी को बाहर रखा गया है।

हिप्र तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के डीन अकादमिक डा. एनएन शर्मा ने कहा कि आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग को नेशनल काउंसिल से मंजूरी मिल गई है। तकनीकी विवि शीघ्र ही प्रोस्पेक्टस जारी कर दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा।

केवल एनआईटी हमीरपुर में है आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन प्रदेश में 17 इंजीनियरिंग कॉलेज, 15 फार्मेसी कॉलेज, 8 एमबीए कॉलेज और 3 एमसीए कॉलेज हैं। लेकिन अभी तक किसी भी कॉलेज में आर्किटेक्चर की पढ़ाई नहीं थी।

प्रदेश में एकमात्र एनआईटी हमीरपुर में आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग होती है। नगरोटा बगवां में आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग शुरू होने से प्रदेश के युवाओं को लाभ मिलेगा। आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग में रोजगार की कई संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें