फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए टेक्निकल यूनिवर्सिटी की नई शर्त

Fri, 25 Mar 2016 09:05 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर

सार

  • विवि ने जून माह की परीक्षाओं के लिए शुरू कीं तैयारियां
  • केंद्र में दो सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल जैमर के भी निर्देश
  • परीक्षाओं में नकल रोकने को यूनिवर्सिटी ने नियम किए सख्त
विज्ञापन
चालीस दिन की रिकॉर्डिग न मिलने पर संबंधित कालेज जहां पर परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने वार्षिक परीक्षाओं को लेकर प्राइवेट कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए नई शर्त लागू कर दी है। अब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नए नियमों के मुताबिक प्रत्येक परीक्षा पर सीसीटीवी कैमरे की 40 दिन की रिकार्डिंग को सुरक्षित रखना होगा। यूनिवर्सिटी के सीनियर अधिकारी की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे की वीडियो को सीडी व हार्ड डिस्क में डाउनलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


चालीस दिन की रिकॉर्डिग न मिलने पर संबंधित कालेज जहां पर परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है, के खिलाफ टेक्निकल यूनिवर्सिटी विभागीय कार्रवाई अमल में लाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी की फुटेज में किसी तरह की छेड़छाड़ पर भी संबंधित कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी की हर हरकत पर टेक्निकल यूनिवर्सिटी नजर रखेगी।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल जैमर की शर्त को भी अनिवार्य कर दिया गया है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने वार्षिक परीक्षाओं के दौरान नकल पर नकेल कसने के लिए नियमों में सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। इसी साल जून माह में टेक्निकल यूनिवर्सिटी वार्षिक परीक्षाओं का संचालन करेगी।
विज्ञापन


टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर द्वारा संचालित की जाने वाली वार्षिक परीक्षाओं में नकल के मामले बढ़ रहे हैं। बीते साल जनवरी और जून में सेमेस्टर आधार पर संचालित की गई वार्षिक परीक्षाओं में कई नकल के मामले सामने आए हैं। जनवरी में 37, जबकि जून में 19 विद्यार्थियों को नकल पर सस्पेंड किया जा चुका है।

जबकि पांच दर्जन से अधिक के पेपर कैंसिल किए गए हैं। हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के परीक्षा नियंत्रक प्रो वीपी पटियाल ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की 40 दिन की रिकार्डिंग को सुरक्षित रखना होगा।

एमसीए का परीक्षा परिणाम घोषित- हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने एमसीए तीसरे सेमेस्टर रेगुलर और प्राइवेट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि ने दिसंबर-जनवरी 2015-16 में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया था। परीक्षा परिणाम 80 फीसदी रहा है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन फार्म भी भरे जा सकते हैं।  जो विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं, वह जून 2016 में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा फार्म शीघ्र ही विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें