फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पर्यटन सीजन में एचपीटीडीसी बसों में बढ़ने लगीं सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शिमला से दिल्ली रूट पर चलने वाली एचपीटीडीसी (हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेलवपमेंट काॅर्पोरेशन) की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ते ही वोल्वो बस की सीटों की बुकिंग में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन


आलम यह है कि शिमला से दिल्ली के लिए जाने वाली वोल्वो बस पैक चल रही है। मैदानी इलाकों में भारी गर्मी के चलते अब बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं। यहां पर घूमने के बाद लोग हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की वोल्वो बसों में आवाजाही को प्राथमिकता दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का कहना है कि शिमला से दिल्ली के लिए एक दिन छोड़कर यह वोल्वो बस चल रही है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे शिमला से दिल्ली के लिए एचपीटीडीसी की 41 सीटर बस 25 सवारियों को लेकर रवाना हुई। एचपीटीडीसी की दिल्ली-मनाली रूट पर दो वोल्वो बसें चल रही हैं। पर्यटन सीजन के दौरान मनाली रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। दो बसें होने से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल पाती है। एचपीटीडीसी के ट्रांसपोर्ट प्रभारी दीपराम ठाकुर ने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। शिमला-दिल्ली रूट की बस में अच्छी बुकिंग हुई है। फिलहाल इस रूट पर एक बस चल रही है। इसका लाभ बाहरी राज्यों से शिमला घूमने आए पर्यटक उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें