एचपीटीडीसी के होटलों के कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। विशेषज्ञ बावर्चियों (कुक) की भर्ती करने पर जोर दिया जाएगा। नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
निगम की 8 वोल्वो समेत कुल 19 बसों में से नई वोल्वो बसों को खरीद कर पुरानी वोल्वो बसों से बदलने का भी निर्णय लिया गया। शिमला से चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवाओं का उपयोग करने वाले पर्यटकों को आने-जाने की सुविधा प्रदान करने के लिए टेंपो ट्रैवलर भी खरीदा जाएगा।
बीओडी ने निगम के इस साल के वित्तीय लक्ष्य को 125 करोड़ रखा है जो पिछले साल 100.84 करोड़ रुपये था। बैठक में मुख्य सचिव विनीत चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक सुदेश मोकटा, सचिव वित्त अक्षय सूद मौजूद रहे।