फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन निगम में भरे जाएंगे इतने पद, बीओडी की बैठक में फैसला

Sat, 30 Jun 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। पर्यटन निगम के होटलों के कमरों के नाम अब हिमाचल के एतिहासिक स्थानों, स्मारकों, मंदिरों, पक्षियों और जंतुओं के नाम पर रखे जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा करने से पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति और इतिहास की झलक प्रदान करेगी।

इसके अलावा बैठक में होटलों के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न श्रेणी के 103 पदों को भरने का भी निर्णय लिया गया। शुक्रवार को निदेशक मंडल की बैठक में कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


फैसला लिया गया कि कम लोकप्रिय क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इससे अनछुए क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और भीड़भाड़ वाले पर्यटन गंतव्यों पर भी बोझ कम होगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुरानी वोल्वो बसों को हटाने का निर्णय

डेमो
एचपीटीडीसी के होटलों के कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। विशेषज्ञ बावर्चियों (कुक) की भर्ती करने पर जोर दिया जाएगा। नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

निगम की 8 वोल्वो समेत कुल 19 बसों में से नई वोल्वो बसों को खरीद कर पुरानी वोल्वो बसों से बदलने का भी निर्णय लिया गया। शिमला से चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवाओं का उपयोग करने वाले पर्यटकों को आने-जाने की सुविधा प्रदान करने के लिए टेंपो ट्रैवलर भी खरीदा जाएगा।

बीओडी ने निगम के इस साल के वित्तीय लक्ष्य को 125 करोड़ रखा है जो पिछले साल 100.84 करोड़ रुपये था। बैठक में मुख्य सचिव विनीत चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक सुदेश मोकटा, सचिव वित्त अक्षय सूद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें