डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी ने लिखित परीक्षा में 119 अंक और टाइपिंग टेस्ट में 40 अंक हासिल किए हैं। चयन आयोग के इस ढुलमुल रवैये पर आपत्ति जताते हुए पीड़ित अभ्यर्थी किन्नौर जिला के उपमंडल कल्पा के रहने वाले धर्म सिंह ने अदालत में आयोग के खिलाफ केस करने की बात कही है।
उधर, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इवेल्यूटर स्तर पर लिपिकीय त्रुटि के कारण टाइपिंग स्पीड को 40 के बजाय 20 लिख दिया गया।
उन्होंने कहा कि आयोग ने अभ्यर्थी को आरटीआई के जरिये सूचना देने से पहले ही इस गलती को पकड़ लिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले को आयोग की होने वाली बैठक में उठाया जाएगा।