एक तरफ जहां देश में युवा बरोजगारी का रोना रो रहे हैं वहीं इस परिणाम से तो यही साबित होता है कि युवाओं में हुनर की कमी है न की नौकरियों की। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के साक्षात्कार में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार फेल हो गए हैं। मैकेनिक और जूनियर कोच के पद के लिए एक भी पात्र उम्मीदवार नहीं मिला। इस कारण सभी 9 पद खाली रह गए हैं।
नौकरी के लिए कोई भी उम्मीदवार आवश्यक योग्यता पूरी नहीं कर पाया है। हिमाचल प्रदेश प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में पोस्ट कोड 491 के तहत मैकेनिक (प्रिंटिंग) के एक पद और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में पोस्ट कोड 518 के तहत जूनियर कोच के आठ पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने मई 2016 में विज्ञापन जारी किया था। इस दौरान जूनियर कोच के पदों के लिए प्रदेश भर से 49 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।