फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: ढाबा चलाने वाला सोहन लाल, कैसे बना प्रश्नपत्र बेचने वाला दलाल, पढ़िए रोचक कहानी

Sat, 06 May 2023 07:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

सोहन सिंह ने उमा आजाद से दो लाख रुपये में प्रश्नपत्र खरीदा था। सोहन ने प्रश्नपत्र पत्नी शैलजा को दिया और शैलजा परीक्षा में पास हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भंग कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय के बाहर ढाबा चलाने वाले सोहन सिंह की दलाल बनने के पीछे की कहानी काफी रोचक है। सोहन सिंह ने पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा में अपनी पत्नी को नौकरी दिलवाने के लिए मुख्य आरोपी उमा आजाद से भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र खरीदा। बताया जा रहा है कि सोहन सिंह ने दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर करीब दो लाख रुपये में प्रश्नपत्र खरीदा था।

विज्ञापन


उमा आजाद से प्रश्नपत्र खरीद कर सोहन ने इसे पत्नी शैलजा को दिया और शैलजा परीक्षा में पास हो गई। सोहन ने दलाल बनकर दो लाख की भरवाई के लिए आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद से कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर ऑडिटर का प्रश्नपत्र हासिल कर लिया। दलाल इन प्रश्नपत्रों को बेचकर दो लाख रुपये की भरपाई करना चाहता था। इस बीच, एसआईटी ने उसे पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर ऑडिटर भर्ती का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में पहली एफआईआर दर्ज थी, लेकिन अब एसआईटी ने पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी मामले में भी सोहन सिंह को नामजद किया है। सोहन सिंह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में चल रहा है। एसआईटी अब न्यायालय से उसकी न्यायिक हिरासत को पुलिस हिरासत में तबदील करवाने के प्रयास में लगी है। अभी तक छह विभिन्न एफआईआर में कुल बीस लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत 9 मई को खत्म हो रही है। इसी दिन इन आरोपियों को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

तीन भर्ती परीक्षाओं में अभी तक नहीं मिली सरकार से मंजूरी

एसआईटी ने पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी, पोस्ट कोड 970 जेई सिविल और पोस्ट कोड 915 सहायक जेल अधीक्षक एवं कल्याण अधिकारी मामले की जांच पूरी हो चुकी है। तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज करने के लिए भी एसआईटी ने सरकार से मंजूरी मांगी है।

पोस्ट कोड 977 के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में मार्केट सुपरवाइजर और पोस्ट कोड 899 हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन समिति हमीरपुर में ऑक्शन रिकॉर्डर मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए सरकार से मंजूरी मांगी गई है। खास बात यह है कि मार्केट सुपरवाइजर और ऑक्शन रिकॉर्डर भर्ती में मुख्य आरोपी उमा आजाद का बड़ा बेटा नितिन आजाद टॉपर रहा है।
विज्ञापन

डॉ. कंवर की जमानत पर सुनवाई कल

भंग कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं पेपर लीक मामले में आरोपी एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर की जमानत पर सोमवार को हमीरपुर न्यायालय में सुनवाई होगी। पूर्व सचिव को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में आरोपी बनाया गया है। एसआईटी बहुत जल्द उन्हें अन्य पेपर लीक मामलों में भी आरोपी बनाने जा रही है। आयोग में वह सचिव के अलावा परीक्षा नियंत्रक और कस्टोडियन भी थे। वहीं पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी उमा आजाद की भांजी ममता उर्फ सोनिया और दलाल सोहन, सोहन की पत्नी शैलजा की न्यायिक हिरासत 9 मई को खत्म हो रही है। एसआईटी मंगलवार को इन तीनों आरोपियों को दोबारा न्यायालय में पेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें