कंडक्टरों की अनुबंध के आधार पर भर्ती होनी है। चयनित होने वाले अभ्यर्थी को मासिक 5910-20200 रुपये वेतन और 2400 रुपये ग्रेड-पे मिलेगा। आयोग के पास निर्धारित समय अवधि के दौरान प्रदेश भर से करीब 65000 से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। इनमें 6949 आवेदनों को फीस प्राप्त न होने पर रद्द कर दिया है।
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि एचआरटीसी भर्ती के लिए आयोग को 65 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। इनमें 6949 आवेदन परीक्षा शुल्क प्राप्त न होने पर रद्द किए गए हैं। अभ्यर्थियों को मोबाइल पर मैसेज भेज फीस से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
बताया कि किसी दूसरे की आईडी से आवेदन करने के कारण अगर इंटरनेट में कोई दिक्कत से लागआउट हो जाएं तो अलग-अलग आईडी से आवेदन कर देते हैं। अभ्यर्थियों को कई बार कहा जा चुका है कि एक ही रजिस्टर्ड ई-मेल-आईडी तैयार करें और उससे ही आवेदन करें।
पेमेंट के कॉलम में शुल्क के दो हिस्से होते हैं शुल्क प्राप्त और शुल्क नहीं प्राप्त होते हैं। पूरा आवेदन सब्मिट करते समय अधिकतर लोग इसे ढंग से चेक नहीं करते हैं। इस कारण दिक्कत आती है।