आयोग ने वर्ष 2015 में आवेदन मांगे थे। अप्रैल 2016 में लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने 15 नवंबर को स्किल एवं टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया।
इसमें हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड अनिवार्य होती है। जेओए का फाइनल रिजल्ट आयोग ने सितंबर 2017 को घोषित किया है।
किन्नौर जिला के एक अभ्यर्थी की शिकायत आयोग के पास आई है। मामले की जांच जारी है। किस स्तर पर यह गलती हुई है, इसका पता लगाने के बाद इस मामले को आयोग की बैठक में लाया जाएगा।
अगर उसका मेरिट में स्थान पाया जाता है और भर्ती नियमों को पूरा करता है तो हर हाल में नौकरी उपलब्ध करवाई जाएगी। -ब्रिगेडियर सतीश शर्मा, चेयरमैन, कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर