फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत, बिजली बोर्ड ने बढ़ाया सेवाकाल

Thu, 07 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य बिजली बोर्ड में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त 2500 से अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा कर्मियों और चालकों को तीन माह की ऐक्सटेंशन दे दी गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने 30 सितंबर 2018 को समाप्त हुए करार को लगातार छठी बार बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड ने 30 जून तक आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मियों का सेवाकाल बढ़ा दिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान बिजली बोर्ड में करीब 2500 कर्मियों को आउटसोर्सिंग पर नियुक्त किया गया था।

30 सितंबर 2018 को इनका एग्रीमेंट समाप्त हो गया। नई व्यवस्था होने तक सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों का सेवाकाल पहले 31 अक्तूबर फिर 30 नवंबर फिर 31 दिसंबर फिर 31 जनवरी फिर 31 मार्च तक बढ़ाया। अब तीन माह तक एक्सटेंशन देते हुए सेवाकाल 30 जून तक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें