फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA Recruitment: राज्य चयन आयोग भरेगा असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पद, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Thu, 23 Jul 2026 05:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर।

सार

 राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से खुला रहेगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से 29 अगस्त रात 11.59 मिनट तक खुला रहेगा।

विज्ञापन


यह अधिसूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा रही है। कुल 312 पदों में सामान्य वर्ग के 112, ईडब्ल्यूएस के 40, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के चार, ओबीसी (यूआर) के 50, ओबीसी (बीपीएल) के 12, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एससी (यूआर) के 62, एससी (बीपीएल) के 12, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एसटी (यूआर) के 12, एसटी (बीपीएल) के चार पद भरे जाएंगे। 

हमीरपुर में आंगनबाड़ी के नौ पदों पर भर्ती, तीन अगस्त तक करें आवेदन
बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के कुल नौ पदों के लिए पात्र महिलाओं से तीन अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीडीपीओ सुनीता शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के आंगनबाड़ी केंद्र मुहान तथा नगर निगम क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र एमसीडब्ल्यू-7ए में कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन

आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच जरूरी
उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र एमसीडब्ल्यू-7ए, एमसीडब्ल्यू-11ए और एमसीडब्ल्यू-11सी, ग्राम पंचायत जंगल रोपा के जंगल, ग्राम पंचायत नाल्टी के हार-2 डकोहल तथा ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के छबोट घिरथां में सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे। सुनीता शर्मा ने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यक्षेत्र की स्थायी निवासी हो और उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं पास होना और परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन पदों के लिए साक्षात्कार सात अगस्त को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए अलग से कोई साक्षात्कार पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें