आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 6354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5316 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 375 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया था। 1 से 5 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच के बाद 151 उम्मीदवारों का चयन किया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी के शिक्षकों के 151 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26026 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 6354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5316 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 375 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया था। 1 से 5 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच के बाद 151 उम्मीदवारों का चयन किया है। सचिव ने कहा कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।