लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम बेहद शर्मनाक आया है। परीक्षा पास करने वालों की संख्या जानकर हक्के-बक्के रह जाएंगे। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई न्यायिक सेवा परीक्षा में 144 उम्मीदवार बैठे थे,
मगर इनमें से केवल 9 उम्मीदवार ही पास हो पाए हैं। आयोग की ओर से अक्तूबर 2016 में आयोजित की गई हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा-2016-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग में कुल 3631 आवेदन प्राप्त हुए थे।