फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको सरकारी नौकरी का हर अपडेट देगा ये ऐप, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 18 Apr 2017 09:21 AM IST
अशोक चौहान/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों युवाओं को अब सरकारी नौकरियों से जुड़ा हर अपडेट उनके मोबाइल फोन पर आसानी से मिल सकेगा। प्रदेश लोक सेवा आयोग का मोबाइल ऐप अब पूरी तरह से अपडेट हो गया है।
विज्ञापन


अच्छी खबर यह है कि इस ऐप में आपको न सिर्फ आयोग की ओर से की जाने वाली सभी भर्तियों की जानकारी मिलेगी, बल्कि इनकी परीक्षा का शेड्यूल, इंटरव्यू की तारीख और उनके रिजल्ट भी आप देख सकेंगे।

यही नहीं, आप इन फाइलों को अपने मोबाइल फोन में सेव भी कर सकते हैं। राज्यपाल देवव्रत ने 13 अप्रैल को आयोग की ओर से तैयार किए गए इस ऐप को लॉन्च किया था। अब तक काफी संख्या में युवा इसे डाउनलोड भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


उधर, आयोग का कहना है कि इस ऐप में युवाओं की जरूरत के अनुसार तमाम तरह की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसे रोज अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एचपीपीएससी मोबाइल ऐप

1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
2. इसमें सर्च ऑप्शन में जाकर एचपीपीएससी ऐप टाइप करें।
3. प्ले स्टोर में इस नाम से कई ऐप भी बने हैं। ध्यान रहें कि आपको सिर्फ  एनआईसी के एचपीपीएससी ऐप पर ही जाना है।
4. एनआईसी द्वारा बने ऐप पर क्लिक करें और फिर इसे इंस्टॉल कर लें। अब ये ऐप आपके यूज के लिए तैयार है।

मोबाइल ऐप में मिलेगी ये सारी जानकारी
इस ऐप में युवाओं के लिए नौकरी से जुड़ी तमाम तरह की सूचनाएं मौजूद हैं। ऐप में सबसे पहले नोटिफिकेशन सेक्शन बना है। इसमें आयोग की ओर से जारी होने वाली सभी भर्ती संबंधी अधिसूचनाएं देखी जा सकती हैं। 

इसके अलावा स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की सभी अपडेट देने के लिए भी अलग-अलग सेक्शन बने हैं। ऐप में आप विभिन्न परीक्षाओं के बाद जारी होने वाली आंसर-की भी देख सकेंगे। साथ ही एडमिशन और फार्म रिजेक्ट होने संबंधी हर अपडेट भी ऐप में उपलब्ध है।

ऐप से आवेदन भी कर सकेंगे
इस मोबाइल ऐप की खासियत यह है कि भर्ती संबंधी सूचना पढ़ने के बाद आप इसके माध्यम से आवेदन भी कर सकेंगे। अप्लाई ऑनलाइन ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप सीधे आयोग की वेबसाइट से जुड़ जाएंगे और आवेदन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें