फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC: एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आपत्तियां दर्ज करने को दिए पांच दिन

Wed, 13 Dec 2023 07:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

लोक सेवा आयोग ने एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 10 दिसंबर को प्रदेश के 148 परीक्षा केंद्रों 35,200 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने 10 दिसंबर को ली गई कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। 14 से 18 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज की जा सकती है। आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न आपत्ति 100 रुपये का गैर वापसी योग्य शुल्क ऑनलाइन मोड में देना होगा जो प्रति पेपर अधिकतम 500 प्रति पेपर तक सीमित है। आयोग ने पथ परिवहन निगम में कंडक्टरों के 360 पद भरने के लिए परीक्षा ली थी। प्रदेश के 148 परीक्षा केंद्रों 35,200 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। कंडक्टरों के 360 पदों के लिए 43,075 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।  आपत्तियां दर्ज करने या शुल्क जमा करने का कोई अन्य तरीका मान्य नहीं होगा। बिना अपेक्षित शुल्क जमा की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी टेलीफोन नंबर 0177 2629738, 2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें