फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में 11 डीएसपी को पदोन्नत कर बनाया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यहां देखें पूरी सूची

Wed, 18 Feb 2026 05:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विस(एचपीपीएएस) के 11 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विस(एचपीपीएएस) के 11 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इन अधिकारियों के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।  अगले आदेश तक सभी पदोन्नत अधिकारी अपनी मौजूदा तैनाती की जगह पर काम करते रहेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

इन डीएसपी को मिली पदोन्नति
1.  कुलदीप कुमार
2. अमित ठाकुर
3.  प्रताप सिंह
4. अमित शर्मा-2
5.  मनोहर लाल
6.  विकास कुमार धीमान
7.  हेमंत कुमार
8.  कुलविंदर सिंह
9. खजाना राम
10. राम प्रसाद जसवाल
11. लाल मन
हालांकि, सीरियल नंबर दो का प्लेसमेंट ऑर्डर एफआईआर नंबर 91/2016 में उनके बरी होने के खिलाफ फाइल की जा सकने वाली किसी भी अपील के आखिरी नतीजे पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी अरिंदम चौधरी ने संभाला निदेशक का कार्यभार
राज्य बिजली बोर्ड के नए निदेशक वित्त एवं कार्मिक अरिंदम चौधरी ने बुधवार को बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में कार्यभार संभाला। अरिंदम चौधरी 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। अरिंदम चौधरी इससे पहले विशेष सचिव ऊर्जा और उद्योग, प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम, हिमाचल बागवानी उत्पाद विपणन के पद पर भी शिमला में सेवाएं दे चुके हैं। बोर्ड मुख्यालय में पदभार संभालने के बाद अरिंदम चौधरी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से एक बैठक की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा में विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्यदक्षता बढ़ानी होगी ताकि उपकोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें