फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कैदी बना दिए पार्षद, परिजन हमसे पूछ रहे हालचाल: सुक्खू

Tue, 20 Jun 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा ने अपने पार्षदों को कैदी बना लिया है। उन्हें पिंजरे में बंद करके रखा है। उनके परिजन हमारे संपर्क में हैं और उनका हालचाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह का ड्रामा रच रही है, उससे प्रतीत होता है कि उनको अपने पार्षदों पर विश्वास नहीं है। 
विज्ञापन


हम पार्षदों से कोई जबरदस्ती नहीं करने वाले हैं। हम मणिपुर और गोवा की तरह यहां करने वाले नहीं हैं। न ही पार्षदों को लारे-लप्पे दिए जाएंगे। सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र की प्रक्रिया ही ऐसी है कि इसमें संख्या बल के आधार पर चुनाव होता है। 

अगर उनकी संख्या ज्यादा तो उनका बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा किसी से जबरदस्ती करने का कोई इरादा नहीं है। हिमाचल एक शांतिपूर्ण राज्य है। हमारी मंशा मतदान से मेयर और डिप्टी मेयर चुनने की है। प्रदेश में कोई भाजपा की लहर नहीं है। इस प्रकार का ड्रामा रचकर मैसेज दे रहे हैं कि कांग्रेस के लोग भाजपा पार्षदों से संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर पद पर ठोकेगी दावा 
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर दोनों सीटों पर दावा ठोंकेगी। यह दावा मंगलवार को पेश किया जाएगा। सुक्खू बोले कि भाजपा अति उत्साह में है। मंगलवार को स्थिति कुछ और भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें