फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से जमा दो के प्रश्नपत्र का पैटर्न बदलेगा स्कूल शिक्षा बोर्ड

Sat, 15 Sep 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2019 में होने वाली जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में पहले दस प्रश्न मल्टीपल च्वाइस्ड होंगे। इनमें प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च-2019 में 11 विषयों के प्रश्नपत्रों में फेरबदल करेगा। इसके लिए बोर्ड ने बाकायदा वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र भी अपलोड कर दिए हैं।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड अंग्रेजी, हिंदी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, बायोलॉजी, राजनीतिक शास्त्र, लेखांकन, अर्थशास्त्र, भूगोल और इतिहास के पेपर में फेरबदल करेगा। इन पेपरों में पहले दस प्रश्न मल्टीपल च्वाइस के होंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड को अध्यापक संघों और अभिभावकों से मिले सुझाव के आधार पर नया पैटर्न तैयार किया गया है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि मार्च-2019 में 11 विषयों की परीक्षाएं नए पैटर्न के आधार पर होंगी।

फिजिक्स में बढ़ेगा एक प्रश्न
फिजिक्स के प्रश्नपत्र में नए पैटर्न के अनुसार एक प्रश्न बढ़ेगा। पहले एक से आठ प्रश्न एक अंक का मल्टीपल च्वाइस में पूछे जाते थे, जबकि नौ से 16 दो अंक, 17 से 24 तीन अंक और 25 से 27 तक चार अंक के प्रश्न पूछे जाते थे। अब नए पैटर्न के अनुसार एक से दस नंबर तक एक-एक अंक का प्रश्न मल्टीपल च्वाइस, 11 से 17 दो अंक, 18 से 25
विज्ञापन


तीन अंक और 26 से 28 नंबर चार अंक का प्रश्न होगा। केमिस्ट्री में एक से छह नंबर तक के प्रश्न पहले मल्टीपल च्वाइस के पूछे जाते थे। अब एक से दस नंबर तक मल्टीपल च्वाइस के होंगे। इसी प्रकार गणित और बायोलॉजी में भी दस प्रश्न मल्टीपल च्वाइस के रहेंगे।

कला, मेडिकल और नॉन मेडिकल की आंसर-की जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, पंजाबी और उर्दू अध्यापक पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड ने इन परीक्षाओं की सभी ए, बी, सी और डी सीरीज की अलग-अलग आंसर-की जारी की हैं। 

बोर्ड की ओर से जारी आंसर-की से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति अभ्यर्थी बोर्ड में 19 सितंबर तक जमा करवा सकते हैं। अभ्यर्थी पेपर सेटिंग शाखा में 01892-225419, 222817 फैक्स कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी- hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर भी अपनी आपत्ति दर्ज करवाई जा सकते हैं।

निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार की मौखिक या लिखित आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। 

कला टेट के अभ्यर्थी जमा करवाएं प्रश्नपत्र पुस्तिकाएं और ओएमआर शीट 
स्कूल शिक्षा बोर्ड की कला अध्यापक पात्रता परीक्षा की सीरीज बी और डी की कई प्रश्नपत्र पुस्तिकाओं में गलतियां पाई गई हैं। ऐसे अभ्यर्थी 24 सितंबर तक बोर्ड को अपनी प्रश्नपत्र पुस्तिकाएं और ओएमआर शीट भेज सकते हैं। इसमें गलतियों के आधार पर ही अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

एनआईओएस की परीक्षाएं 6 अक्तूबर से

एनआईओएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं छह अक्तूबर से शुरू होंगी। 6 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाली परीक्षाओं में 4719 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें दसवीं कक्षा के 1774 परीक्षार्थी और जमा दो के 2945 परीक्षार्थी हैं।

परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 27 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर से दोनों कक्षाओं की प्रेक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी।

परीक्षार्थी अपने रोल नंबर ऐनआईओएस की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को रोल नंबर से संबंधित कोई समस्या आती है, तो किसी भी कार्यदिवस पर सुबह नौ से सायं पांच बजे तक धर्मशाला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें