हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2023 में संचालित राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। बोर्ड की ओर से घोषित किए परीक्षा परिणाम में आठवीं कक्षा का परिणाम 11.6, दसवीं का 29.3 और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 39 फीसदी रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि मार्च में संचालित परीक्षा के दौरान आठवीं कक्षा में कुल 716 अभ्यर्थी बैठे थे। इनमें से 83 पास, 43 री-अपीयर, 542 आरएलई, 45 आरएलएफ और दो परीक्षार्थियों का परिणाम आरएलडी रहा। वहीं, 10वीं कक्षा में 5,006 अभ्यर्थी परीक्षा हाल में बैठे थे। इनमें से 1,465 अभ्यर्थी पास हुए। जबकि 25 अभ्यर्थियों का परिणाम
फेल रहा।
1230 री-अपीयर, 1978 आरएलई, 288 आरएलएफ, चार आरएलडी, सात पीआरएस और नौ अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरसी रहा है। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा 10,319 अभ्यर्थियों ने दी थी। इनमें से 4,020 अभ्यर्थी पास, 46 फेल, 3,236 री अपीयर, 2,609 आरएलई, 374 आरएलएफ, 16 आरएलडी, आठ अभ्यर्थी पीआरएस और 10 अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरसी रहा है। परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव ने बताया कि एसओएस परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय शुल्क 500 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए प्रति विषय शुल्क 400 रुपये रहेगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 40 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।