फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SOS Result: एसओएस की दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित, 2,546 अभ्यर्थी पास

Mon, 18 Jul 2022 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस की दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 2,546 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2022 में करवाई गई दसवीं कक्षा की राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 4,641 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 2,546 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 1,407 परीक्षार्थियों का परिणाम री-अपीयर रहा है। परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


60 परीक्षार्थियों का अंतिम अवसर समाप्त होने के कारण उनका परीक्षा परिणाम फेल घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम 54.86 फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षार्थियों को पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन करना है, वह अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन माध्यम से दो अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

इस दौरान पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय की दर से शुल्क सहित आवेदन होगा। उन्होंने कहा कि जमा दो कक्षा और दसवीं कक्षा में री-अपीयर घोषित हुए परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र अध्ययन केंद्र के माध्यम से 16 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क सहित ऑनलाइन भर सकते हैं। कोई भी आवेदन पत्र बिना शुल्क और ऑफलाइन से मान्य नहीं होगा। परीक्षार्थी किसी भी कार्य दिवस पर बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें