फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE Result 2019: 12वीं की मेरिट में फिर बेटियों का डंका, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 22 Apr 2019 07:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 14
12वीं के टापर्स - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को जमा दो की मार्च-2019 की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। साइंस संकाय में साई स्टार स्कूल ढालपुर (कुल्लू) के अनिल कुमार पुत्र देवराज ने 98.6 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में टॉप किया।
विज्ञापन

2 of 14
कला संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
अनिल के पिता मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वाणिज्य संकाय में कॅरियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की छात्रा और टेलर मास्टर चमेल सिंह की बेटी प्रीति बिरसांटा ने 98.8 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन

3 of 14
कला संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
आर्ट्स में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की अश्मिता शर्मा पुत्री रविंद्र शर्मा 96.4 अंक लेकर अव्वल रहीं। इस बार की बोर्ड परीक्षा में 95492 विद्यार्थी बैठे जिसमें 58949 उत्तीर्ण हुए जबकि 16102 की कंपार्टमेंट आई है।

4 of 14
कला संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
इस बार दो फीसदी ग्रेस अंक देने के बावजूद 62.01 फीसदी परिणाम रहा, जो कि पिछले सात सालों में सबसे निचले स्तर पर आया है।
विज्ञापन

5 of 14
कला संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
2013 में 65.1, 2014 में 67.10, 2015 में 68.64, 2016 में 78.93, 2017 में 72.89 और साल 2018 में 70.18 फीसदी परिणाम रहा था।
विज्ञापन

6 of 14
वाणिज्य संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
इस बार भी कुडि़यों का डंका रहा। टॉप-10 में 43 लड़कियां जबकि मात्र 15 लड़के ही जगह बना पाए। 
विज्ञापन

7 of 14
वाणिज्य संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञान संकाय में लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मेहरा (हमीरपुर) की प्राकृति ठाकुर, मिनर्वा सीसे स्कूल घुमारवीं (बिलासपुर) की सानवी और एसवीएन स्कूल कुनिहार (सोलन) के जीवेश अवस्थी 98.2 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे, जबकि रावमापा गोपालपुर (मंडी) की शुभांगी 98 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

8 of 14
वाणिज्य संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
वाणिज्य में आदर्श विद्या निकेतन स्कूल नाहन की ईशिता 98.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और रावमापा (छात्रा) रोहडू की दिक्षु शर्मा 97.6 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

9 of 14
विज्ञान संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
 कला संकाय में रावमापा दरबियार (हमीरपुर) की साक्षी ठाकुर 96 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और बीबीएनबी रावमापा सलोह (ऊना) के कार्तिकेय कहोल 95.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

10 of 14
विज्ञान संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
मनमानी फीस वसूली के विवाद में फंसे निजी स्कूल इस बार टॉपर देने में सरकारी स्कूलों से पिछड़ गए। कला, वाणिज्य और विज्ञान के कुल 58 मेधावी बच्चों की सूची में 31 सरकारी और 27 निजी स्कूलों के हैं। टॉप-3 में कुल 11 नामों में से निजी स्कूलों के सात, जबकि सरकारी स्कूल के चार बच्चे हैं।

11 of 14
विज्ञान संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
कला संकाय में टॉप-10 में कुल 18 में से 17 सरकारी और निजी स्कूल का एक ही छात्र है। वाणिज्य की टॉप-10 सूची में नौ सरकारी और चार निजी, जबकि विज्ञान संकाय में कुल 27 टॉप 10 में से 22 निजी और पांच सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल हैं।

12 of 14
विज्ञान संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा बोर्ड दसवीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम भी अप्रैल के अंत तक घोषित करेगा। यदि बोर्ड अप्रैल में मैट्रिक का परिणाम दे देता है, तो बोर्ड के इतिहास में पहली बार अप्रैल में मैट्रिक का परिणाम देने का रिकॉर्ड बन जाएगा। अब तक मई में ही परिणाम घोषित हुआ है।

13 of 14
विज्ञान संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
 परीक्षार्थी  results.amarujala.com पर भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।  बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा में गलत प्रश्नों के लिए परीक्षार्थियों को दो फीसदी ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं।
विज्ञापन

14 of 14
विज्ञान संकाय की मेरिट - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा बोर्ड मेधावी बच्चों के अलावा अच्छे परिणाम देने वाले अध्यापकों को सम्मानित करेगा। इसके लिए बोर्ड जुलाई में सम्मान समारोह आयोजित करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें